रेस्तरां के टॉयलेट में धोयी जा रही थीं सब्जियां, नगर निगम ने लगाया 8 हजार का जुर्माना

भोपाल। किसी रेस्टोरेंट का बड़ा नाम हो सकता है, लेकिन वहां जो खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे है उनकी गुणवत्ता और किचन का स्वच्छ माहौल की जवाबदारी नहीं है।
ऐसा ही मामला छह नंबर स्टॉप स्थित मोमोज रेस्टोरेंट का सामने आया है, जहां नगर निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर पाया कि टायलेट में सब्जियां धोई जा रही थीं। इतना ही नहीं मोमोज के लिए मैदा तैयार करने वाली मशीनों और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री में भी गंदगी मिली। जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर फास्टफूड रेस्तरां संचालक पर 08 हजार रुपये का मौके पर जुर्माना लगाया।
जोन क्रमांक 8 के सहा. स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) रवींद्र यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 46 की माचना कॉलोनी स्थित मोमोस रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया तो यहां गंदगी की भरमार पाई गई। साथ ही नाले में गंदा खाना भी फेंका जा रहा था। ऐसे में गन्दगी एवं सेग्रिगेशन व्यवस्था समुचित न होना, नाले में खाना फेंकना, टायलेट में सब्जी धोने पर 8 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।

 

Next Post

अयोध्या की तर्ज पर ओरछा श्री रामराजा सरकार मंदिर में गूंजेंगे 180 किलो वजनी नगाड़े, आरती के दौरान बजाए जाएंगे नगाड़े

ओरछा। बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा में स्थित श्रीरामराजा सरकार मन्दिर में अब आरती के समय गुजरात से बने हुए 180 किलो वजनी नगाड़े की ध्वनि गूंजेंगे। ओरछा में आए नगाड़े जिन शिल्पकारों द्वारा बनाए गए हैं, उन्होंने पहले अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के […]