मौनी अमावस्या पर हजारों लोगों ने नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

जबलपुर। माघ मास की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या पर शुक्रवार की सुबह से ही नर्मदा के तट गौरी घाट में लोगों का जुटना शुरू हो गया।
इस पवित्र दिन पर हजारों लोगों ने पुण्य सलिला मां नर्मदा में डुबकी लगाई और पूजन अर्चन के साथ दान पुण्य किये।
सैकड़ो लोग दीप दान करने के लिए गौरी घाट पहुंचे।
हिंदू धर्म शास्त्रों में माघ मास का विशेष महत्व बताया गया है। मौनी अमावस्या के दिन नदी तालाब में स्नान पूजन अर्चन और दान पुण्य को भी काफी महत्वपूर्ण बताया गया है।
इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए हजारों लोगों ने आज के दिन नर्मदा में स्नान और पूजन अर्चन किया।

 

Next Post

27वां एफएआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

जबलपुर। ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस इन बिजनेस मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ पर मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग एवं मैथारथ विश्वविद्यालय(थाईलैंड) के संयुक्त तत्वावधान में एफएटीईआर एकेडमी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (आईआईआईटीडीएम) द्वारा कांफ्रेंस जबलपुर […]