हुआ विदा मानसून, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। जून में खरगोन के रास्ते प्रदेश की सीमाओं में आया मानसून सोमवार को पूरी तरह वापसी हो गई।
विदाई के दौरान मानसून ने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग का रास्ता पकड़ा। अब प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ है और दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इंदौर और राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान था। वहीं, प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन के समय सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के वातावरण से नमी की मात्रा कम होने और हवाओं की दिशा उत्तरी हो चुकी है। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।

 

Next Post

4.5 लाख पेंशनरों 53% से बढकर 55% महंगाई राहत, सीएम मोहन यादव ने केबिनेट बैठक में किया ऐलान

भोपाल। मंगलवार को राजधानी में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के पेंशनरों की महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने […]