मुआवजे की मांग को लेकर हजारों किसानों ने लक्ष्मी बाई अनाज मंडी में किया विरोध प्रदर्शन

इंदौर। लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में बुधवार को किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान एकजुट हो गए हैं।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान लक्ष्मीबाई अनाज मंडी पर बुधवार को इकट्ठा हुए। यहां से ट्रैक्टर रैली किसानों को कलेक्टर कार्यालय जाना था। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर बुधवार सुबह मंडी पहुंचे।
किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर संख्या में पुलिस बल लक्ष्मीबाई नगर स्थित अनाज मंडी पहुंच गया।
एसीपी विवेक सिंह ने नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। किसानों को मंडी से बाहर नहीं निकलने देने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली।
किसान संघ के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली के लिए पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।
ट्रैक्टर लेकर कलेक्टर कार्यालय प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने लक्ष्मीबाई अनाज मंडी गेट पर ही रोक दिया। इस पर किसान वहीं विरोध प्रदर्शन करने लगे।
भारतीय किसान संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि पहले कई बार इस बारे में प्रशासन को बता चुके हैं। जनप्रतिनिधियों को भी सब कुछ बता दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूरी में हमें ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला लेना पड़ा।
दरअसल पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों का कहना है कि इस अधिग्रहण में 95 प्रतिशत एरिया उपजाऊ जमीन का लिया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण कम से कम किया जाए।
साथ ही सरकार जमीन की जो कीमत दे रही है वो वर्तमान कीमत से कम है। सरकार गाइडलाइन से दोगुना पैसे दे रही है लेकिन जद में आ रही गांवों की जमीन की गाइडलाइन वर्तमान कीमत से बहुत कम है।

 

Next Post

दादा की अंगुली पकड़कर जा रही तीन वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार

इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला के संकरी गली में तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने दादा की अंगुली पकड़कर जा रही बच्ची को कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद भी कार ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि दूर जाकर कार को छोड़कर भाग गया। बच्ची की अस्पताल ले जाते वक्त मौत […]