जबलपुर। दमोहनाका क्षेत्र के मनमोहन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) के परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें उठते देख अफरा तफरी मच गई।
इस हादसे में पूरी तरह जलने वाली दोनों एंबुलेंस कबाड़ हो चुकी थीं। परिसर में लंबे समय से खड़ी थीं।
घटना की सूचना पर तुरंत अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा।
आग का फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में पांच पुरानी 108 एंबुलेंस खड़ी थी। ये खराब थी। कबाड़ बन चुकी थी। कुछ शरारती तत्वों की हरकत से घटना हुई। इन्हीं के द्वारा एंबुलेंस में आग लगाने की आशंका है। आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।


