गुना। शहर में चोरो ने सूने मकान में सेंध मारकर लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं।
बदमाश घर से जेवरात, नगदी के साथ मोबाइल चार्जर, बर्तन, एलईडी टीवी एवं कंबल भी चुरा ले गए। चोरों के घर में घुसने और बाहर निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
वारदात सकतपुर क्षेत्र में छोटू लोधा के घर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई।
परिवार दिवाली मनाने गांव गया था, जब वे शुक्रवार सुबह घर लौटे तो सामान बिखरा हुआ था और जेवर-नगदी के साथ घर का सामान भी गायब था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने और भी मकानों को निशाना बनाया है। लेकिन अब तक छोटू लोधा ने ही शिकायत दर्ज कराई हैं।
बदमाशों ने छोटू लोधा के घर से 10 लाख रुपए के गहने और एक लाख रपए कैश चोरी किए हैं। इसके अलावा उनके हाथ जो सामान लगा वो उठा ले गए। इस तरह कुल लगभग 13 लाख रुपए की चोरी होने का अनुमान है।
सीसीटीवी फुटेज में 10 से 12 बदमाश दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में एक बदमाश गेट का ताला तोड़कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद धीरे धीरे और बदमाश भी आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


