प्रदेश में कांग्रेस करेगी यूसीसी का विरोध, यूसीसी को लेकर पीसीसी चीफ का बयान

ग्वालियर। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में एक बार भी समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड ) यानी यूसीसी लागू किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
इसी बीच कांग्रेस ने यूसीसी को अराजकता बढ़ाने वाला बताया है।
रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे थे, जहां यूसीसी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यूसीसी पर सरकार का रवैया नफरत की नई राजनीति की शुरुआत करेगा। सभी को इसका विरोध करना चाहिए। यह देश को अराजकता की ओर ले जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में (यूनिफॉर्म सिविल कोड) यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। अब इसे 5 फरवरी से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। इस तरह उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

 

Next Post

भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव, 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस भारत यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव बनाए गए हैं। अविनाश लवानिया को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव को गृह सचिव बनाया गया है। 2008 बैच के […]