चुनाव में 06 दिन शेष, भाजपा एवं कांग्रेस सघन जनसम्पर्क में झोक रहे पूरी ताकत

सीधी। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकार, थिंक टैंक, आईटी एक्सपर्ट मंथन और वोट का गणित जमाने के साथ ही मैदानी स्तर पर भी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं।
भाजपा अपनी कमजोर कड़ी साधने में जुटी है। नगर पालिका इलेक्शन से लेकर विधानसभा चुनाव में जहां भी पार्टी की पकड़ कमजोर दिखी थी उन इलाकों में बड़े नेताओं की सभा, रोड शो, रैली की तैयारी है।
वहीं, कांग्रेस का जोर सघन संपर्क पर है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीन विधानसभा मे एकतरफा जीत हुई थी, लेकिन एक विधानसभा कांग्रेस के खेमे मे चली गई थी। वह लोकसभा चुनाव में भी कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती है।
19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को अब 06 दिन का समय ही शेष है। सीधी संसदीय क्षेत्र मे 20 लाख 22 हजार वोटर हैं। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे हर प्रत्याशी को बचे हुए दिनों में प्रत्येक दिन में औसतन डेढ से पौने दो लाख वोटरों तक मैसेज पहुंचाना है। हालांकि, भाजपा को एक माह का ज्यादा वक्त मिल गया था और उसकी रणनीति चुनाव चिन्ह की है।
प्रत्याशियों ने हर वोटर से संपर्क के लिए रिकॉर्डेड कॉल और एसएमएस का रास्ता अपनाया है। मोबाइल पर उम्मीदवारों की ओर से शुभकामना को लेकर कॉल आ रहे हैं।
भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के जन समर्थन मांगने बूथ और क्षेत्रीय विधायकों को लेकर सभा कर रहे है।अब वे बूथ स्तर पर मोर्चा संभालने वाले हैं। जिससे की हर घर के प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक बार संपर्क करके अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन जरूर मांगा जाए।
नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है, ऐसे में देवी मंदिरों से लेकर अन्य पूजन स्थलों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही हैं। प्रत्याशी ग्रुप मीटिंग के लिए ऐसे स्थानों पर फोकस कर रहे हैं। जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी पहुंच संभव हो जाए।

 

Next Post

किराना दुकान और जनरल स्‍टोर में लगी भीषण आग, चार घंटे की मशक्‍क्‍त के बाद पाया काबू

शहडोल। जिले के चचाई थाना क्षेत्र में किराना दुकान एवं जनरल स्टोर में लगी भयंकर आग से लाखो का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। नगर […]