शहडोल। शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी तक जारी रही। हालात ये है कि नदी व नाले उफान पर है। वही, शहर के रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कों और घरों में पानी भर गया है। गलियों में पानी का बहाव तेजी से चल रहा है।
निचले इलाकों के मकानो में पानी भर गया है और लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। बता दे कि भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
शहडोल कलेक्टर ने नाकाबंदी करवा दी है नदी जहां से गुजरती है वहां के पुल और रपटों पर आना-जाना रोक दिया गया है। वही, ग्रामीण क्षेत्र का शहर से पूरी तरह से संपर्क टूट गया।


