प्रदेश में दुर्घटना या अचानक बीमारी फैलने पर पशुपालकों को मिलेगी सहायता

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में गोवंश छोड़ अन्य पशुओं और पशुपालकों के कल्याण के लिए पशु कल्याण कोष बनाया जायेगा।
शुरुआत में इसके लिए 25 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया जाएगा। इस कोष से पशुओं के कल्याण जैसे दुर्घटना, बीमारी और अन्य अचानक काम आने पर व्यवस्थाएं, पशुपालकों को अलग-अलग काम के लिए सहायता दी जाएगी।
गुरुवार को पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल की अध्यक्षता में होने वाली राज्य पशु सलाहकार समिति की बैठक में इस पर निर्णय होगा। इसमें गोवंश को इसलिए शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनके लिए पहले से ही गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड बना है।
कोष बनने के बाद इसके लिए आवश्यकतानुसार राशि बढ़ाने का प्रस्ताव किया जाएगा।
बैठक में राज्य पशु सलाहकार मंडल में पदों के सृजन को लेकर भी स्वीकृति मिल सकती है। केंद्र में जीव जंतु कल्याण बोर्ड की तरह प्रदेश में सलाहकार मंडल बनाया गया है।
इसके अध्यक्ष पशुपालन मंत्री, उपाध्यक्ष गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य सचिव संचालक वेटरनरी होते हैं। अभी तक अधिकारी-कर्मचारियों के पद सृजित नहीं हो पाए हैं।
बैठक में उप संचालक व इस स्तर के अन्य अधिकारी से लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए जाएंगे, जिससे मंडल का नियमित कामकाज चलता रहे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों में निराश्रित गोवंश को सड़क हादसों से बचाने के उपायों पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

 

Next Post

सब इंस्पेक्टर के कातिल ने जमानत पर छूटते ही 25 से ज्यादा लूट को दिया अंजाम

इंदौर। इंदौर पुलिस ने सिलसिलेवार लूट-चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर का हत्यारा है, जो तीन माह पूर्व जमानत पर छूटा है। बताया गया कि आरोपी 25 से ज्यादा लोगों से मोबाइल, जेवरात और नकदी के लूट को अंजाम दे चुका हैं। पुलिस उपायुक्त […]