जादू टोना के शक में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, शहपुरा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

डिंडोरी। 02 सितम्बर 2024 को सुबह शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी माल के ग्राम कोटवार के द्वारा जरिये मोबाईल से शहपुरा थाने में सूचना दी गई कि दरसू कुलस्ते पिता रतिलाल कुलस्ते (60) निवासी देवरी माल अपने घर मे मृत अवस्था मे पडा है, जिसकी जीभ बाहर निकली है।
सूचना के बाद शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर जाँच मे लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक दरसू कुलस्ते की मौत गला दबाने से हुई है।
पुलिस विवेचना में पता चला कि मृतक का भतीजा गजनू पिता स्व. जयलाल कुलस्ते (40) निवासी देवरी माल जो नागपुर (महाराष्ट्र) मे काम करता है और घटना के एक सप्ताह पूर्व ही गाँव मे आया है। 01 सितम्बर 2024 के रात्री मे गाँव से फरार हो गया, जिसपर परिजनो एवं ग्राम वासियो के द्वारा शक जाहिर किया।
शनिवार 14 सितम्बर को दोपहर ग्राम पटपरा में ग्रामवासियो की मदद से पुलिस ने संदेही गजनू को अभिरक्षा मे लिया।
शहपुरा थाने में संदेही से घटना के सबंध मे पूछताछ की गई तो गजनू कुलस्ते ने बताया कि मृतक चाचा दरसू कुलस्ते के द्वारा जादू टोना करके मेरे परिवार को बिखरा दिया है। इसी बात को लेकर अवेश में आकर रात्री में 1-2 बजे के बीच मौका मिलने पर साडी के फंदे से दरसू का गला दबा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के निशादेही पर गला कसने की साडी जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी गजनू कुलस्ते को न्यायलय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Next Post

पुलिस ने चोर को पकड़ कर मंदिर लाया, भगवान से माफी मंगवाई

जबलपुर। शहर के तिलवारा में स्थित महाकाल भैरव मंदिर में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में ले जाने से पहले पुलिस हथकड़ी लगवाकर मंदिर ले गई, जहां पर चोर ने चोरी की थी। चोर ने हाथ जोड़कर भगवान से माफी […]