कार और ट्रक के आमने-सामने टक्कर में ड्रग इंस्पेक्टर की मौत

छिंदवाड़ा। बालाघाट जिले में पदस्थ ड्रग इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बुधवार शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।
हादसा तब हुआ जब विवेकानंद यादव छिंदवाड़ा में अपने घर से कार में बालाघाट के लिए निकले थे।
छिंदवाड़ा क्षेत्र के चौरई बायपास में विवेकानंद यादव की कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई।
आमने-सामने की टक्कर में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि कार विवेकानंद यादव स्वयं चला रहे थे। ट्रक से भिड़ंत होते ही वह दूर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बालाघाट से पहले विवेकानंद यादव छिंदवाड़ा में पदस्थ थे। वह कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर छिंदवाड़ा गए हुए थे। विवेकानंद यादव के परिजनों के कहने पर वह मंगलवार को छिंदवाड़ा में रुक गए। बुधवार को बालाघाट लौटते समय वे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

 

Next Post

सीधी जिले में आया बंगलादेशी युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, कई एजेंसियों ने की पूछताछ

सीधी। जिले के जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बंगलादेशी नागरिक को विभिन्न एजेंसियों की पूछताछ के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दे कि बंगलादेशी युवक को जमोड़ी पुलिस द्वारा 23 अगस्त एक ढावे से हिरासत में लेकर […]