केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का निधन, अम्मा महाराज की छतरी के पास कल होगा अंतिम संस्‍कार

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया।
वे लंबे समय से बीमार थीं और बीते दो माह से उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में किया जाएगा।
माधवी राजे सिंधिया के कोरोना काल से ही बीमार होने की खबरें आ रही थी। पिछले दो माह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पांच मई को उनकी हालत अत्यधिक बिगड़ने की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंगावली में चुनावी सभा के बाद दिल्ली रवाना हो गये थे।
सिंधिया परिवार माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को दिल्ली से ग्वालियर ला रहे है। यहां महल में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
थीम रोड पर स्थित अम्मा महाराज की छतरी में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की समाधि हैं। इसी स्थान पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार हुआ था। इनके पास ही माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

 

Next Post

झोलाछाप डॉक्टरो के मकड़जाल के आगे नतमस्तक हुआ स्वास्थ्य विभाग

सीधी। जिले के सिंहावल तहसील अन्तर्गत अमिलिया, सजवानी, हिनौती, सोनवर्षा, विठौली, चितवरिया में झोलाछाप डाक्टरों एवं अवैध मेडिकल स्टोर संचालन को लेकर कड़ी कार्यवाही न होने के कारण कोई खौफ नहीं दिख रहा है। यहां बिना लाइसेंस रजिस्ट्रेशन डिग्री के क्लीनिक संचालन कर मेडिकल स्टोर संचालक की साट गांठ से […]