सीधी। शहर के कुछ दूरी पर आम के पेड़ के नीचे डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है।
आरोपियों के कब्जे से डकैती डालने के लिए सामान भी मिला है।
जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनवार हवाई पट्टी के पास आम के पेड़ के नीचे 5 लोग घातक हथियार लेकर बैठे हुए हैं तथा डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लिया और दो टीमों को बनाकर दो अलग-अलग दिशाओं से उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। जिस में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है लेकिन एक आरोपी मौके से भाग निकला है। जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।
वही मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में से एक के पास लाल मिर्च पाउडर, तलवार, चाकू, रॉड के साथ दो मोटरसाइकिल भी मिली है।
पुलिस ने सत्यम सिंह उर्फ अभिषेक सिंह चौहान, अभय प्रताप सिंह बघेल, भोलू उर्फ अमन सिंह चौहान, संतोष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। वही, राहुल सिंह गहरवार मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई।


