10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे डुमना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का लोकार्पण

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन 10 मार्च को जनता के लिए खुल जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मार्च को वर्चुअली रूप से इसका वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। वे जबलपुर के साथ देशभर के 17 एयरपोर्ट में लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
स्थानीय स्तर पर एयरपोर्ट प्रबंधन कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इसमें जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।
450 करोड़ रुपये से तैयार किया गया एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां विमान कंपनियों के लिए जहां छह से आठ काउंटर्स हैं, वहीं टर्मिनल के भीतर ही अन्य आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।
डुमना एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल भवन में इंडोनेशिया से लाए गए दो एयरोब्रिज इंस्टाल किए गए हैं। यहां पर अब पैसेंजर को टर्मिनल भवन से विमान तक बस से नहीं पहुंचना होगा। पैसेंजर टर्मिनल भवन से एयरोब्रिज के जरिए सीधे विमान के भीतर दाखिल हो जाएंगे। यहां का रनवे इंदौर के बाद दूसरा सबसे बड़ा रनवे है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही यहां से और भी फ्लाइट शुरू हो सकती हैं।
घने कोहरे और बारिश के दौरान विमान डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टैकआफ के लिए एयरपोर्ट पर थ्री कैटेगिरी का इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) सिस्टम इंस्टाल कर दिया गया। यह आईएलएस इंक्यूपमेंट सिस्टम सीधे विमान से कनेक्ट होगा और 800 मीटर की विजीबलटी में भी पायलट को संकेत भेज रनवे पर विमान लैंड करवाने में मदद करेगा।
डीजीसीए से मार्च के आखिरी सप्ताह तक इसके संचालन के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्ट व्हीके सूरी ने बताया कि डुमना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण 10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों किया जाएगा। यह कार्यक्रम वर्चुअली होगा। करीब ढाई बजे प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। वे इसके अलावा देशभर के 17 एयरपोर्ट के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

 

Next Post

गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए पांच लाख रुपये लूटने वाले तीन गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने कारोबारी के कर्मचारी से हुई पांच लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। इस लूट की साजिश में कारोबारी का साथी भी शामिल रहा। उसने रुपयों के लेनदेन के बारे में सुन लिया था। गर्लफ्रेंड पर रुपये खर्च करने के लिए उसने साथियों को […]