बरगांव धान उपार्जन केंद्र मे धान खरीदी प्रारम्भ, सहा. आपूर्ति अधिकारी की उपस्थिति मे कार्य हुआ प्रारम्भ

शहपुरा(डिंडोरी)। जिले के बरगांव में सहा. आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी व लेम्पस प्रबंधक राजेश साहू, खरीदी प्रभारी रामानंद साहू व किसानो की उपस्थिति मे सोमवार के दिन किसानो से धान खरीदी का कार्य आरम्भ किया गया।
सहा. आपूर्ति अधिकारी के द्वारा किसानो के लिए पानी, अलाव, बैठने आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान हरिश्चंद्र झरिया, भागीरथ गौतम, लक्ष्मीनारायण गौतम, शैलेन्द्र साहू, विजय साहू, नोवेन्द्र तिवारी व अन्य किसान मौजूद रहे।

 

Next Post

मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग का मामला, तीन रिसार्ट कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर

छतरपुर। जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट में सोमवार को आठ रिसोर्ट कर्मचारियों की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों का इलाज जारी है। मृतको की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक के […]