पीथमपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित सागौर रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर गुरुवार को सुबह साढ़े 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
गार्डर उठाते वक्त सागौर की ओर लगी एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई। इस दौरान चलते रास्ते से गुजर रही एक लोडिंग टाटा मैजिक और एक पिक अप वाहन क्रेन की चपेट में आ गए।
लोडिंग टाटा मैजिक के ऊपर भारी भरकम क्रेन गिरने से उसके चालक और एक अन्य युवक बुरी तरह से दब गए। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला एक युवक की मौत मौके पर हो गई। जबकि, दूसरे घायल युवक ने ईलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वही, हादसे में चार लोग घायल हुए है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मौके पर पुलिस बल के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे।
वही, क्षेत्र में तनाव के चलते आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली गन और नगर पालिका के पानी के टैंकर भी बुलाए गए।
बता दे कि हादसा शुक्रवार करीब 9 बजे सागौर क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक क्रेन भारी गार्डर को शिफ्ट करने का काम कर रही थी। इसी दौरान क्रेन का अचानक संतुलन बिगड़ा और पलट गई।
सूचना मिलते ही सागौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
वही, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।
हादसे में अभय पाटीदार एवं कल्याण की मौत हो गई।
मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके शिंदे ने दो की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को पीथमपुर अस्पताल लाया गया है।
मौके पर 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनात पुलिस ने क्रेन चालक पर केस दर्ज किया है। ऐहतियात के तौर पर घटनास्थल पर 100 से ज्यादा पुलिस तैनात किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि वाहन संकरी रोड से निकल रहे थे। साइड से क्रेन पिलर उठा रही थी। पिकअप वाहन ने क्रेन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान क्रेन पलट गई और पिकअप पर आ गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।


