जबलपुर। हाल ही में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने विकास के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।
वही, कैबिनेट मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की देश मे विकास की बात करने वाले कौनसे विकास की बात कर रहे है, विकास पूछना है तो किसानों से पूछो जो अपना सब कुछ छोड़ दिल्ली में अपने हक को लेकर आंदोलन कर रहे है। वही विकास पूछना है तो उन युवाओ से पूछो जिन्होंने यूपी में एग्जाम दिया और उससे पहले ही पेपर लीक हो गया।विकास पूछना है तो उन पढ़े लिखे युवाओ से पूछो जो बेरोजागर घूम रहे है।ये कौनसा विकास है।
वही, देश को गुजरात मॉडल जैसे बनाने पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि देश को गुजरात मॉडल गुजरात वाले चार लोग बना सकते है क्योंकि दो लोग विक्रेता है और गुजरात के दो लोग क्रेता, एक मोदी और शाह दूसरे अडानी और अंबानी।


