ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत

सिंगरौली। जिले के तिनगुड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरई में खेत की जुताई करने जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को रविवार को रौंद दिया। ईलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा सरई का बताया जा रहा है। जहां ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई करने जा रहे चालक ने निजी क्लिनिक के सामने खड़े बाइक सवार को रौंद दिया। जिसकी वजह से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज लाल पनिका (45) निवासी ओवरी के रूप में हुई।
तिनगुड़ी चौकी प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

 

Next Post

भाई के साथ हुए विवाद को लेकर सरपंच ने की फायरिंग, एक महिला की मौत, एक युवती घायल

दतिया। जिले के जिगना थानांतर्गत ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शनिवार देर […]