गैस सिलेंडर की नली फटने से होटल में लगी आग, दमकल वाहन ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर के एमआईजी क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक एक नाश्ते की दुकान में आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर स्थित ‘रीवा सीधी नाश्ते’ की दुकान में गैस सिलेंडर की नली फटने से आग भड़क उठी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एमआईजी थाने के सहा. उपनिरीक्षक शेखर पंवार ने बताया कि दुकान के मालिक अरुण पिता शिव वर्मा हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर की नली फटी और आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद तीनों कर्मचारियों ने तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान के भीतर रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे असफल रहे। बाद में दमकलकर्मियों ने पूरी तरह आग पर काबू पा लिया।

 

Next Post

लाइट सुधारने के दौरान करंट लगने से दो भाईयों की मौत

शहडोल। जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक घर की बिजली सुधारने के दौरान घटना घटी है। पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास […]