जबलपुर। जबलपुर चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा आयोजित उत्कृष्ट उत्पादन के क्षेत्र में 25 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को गरिमामय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जानेमाने उद्योगपति कैलाश अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने शामिल हुए।
जबलपुर चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शहर के 25 उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले संस्थान का चयन किया, इस उद्देश्य के साथ इनको समाज में प्रेरक के रूप में प्रस्तुत किया ताकि आगे आने वाले समय में उनकी उपलब्धियों से नये स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम रखने वाली युवा और ऊर्जावान पीढ़ी उत्साह के साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित हों।
इस दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति कैलाश अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट उत्पादन के क्षेत्र में 25 संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
जबलपुर चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं हैं।


