भाजपा ने अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया – दिग्विजय सिंह

भोपाल। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सनातन और राम विरोधी होने के आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या का मतलब है जो युद्ध से विमुख हो, परंतु नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने हिंदू वोट लेने की धुन में अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा निजी इवेंट बनाए जाने की वजह से उसमें शामिल होने से फिलहाल मना कर दिया है तो इसमें गलत क्या है? यज्ञ, अनुष्ठान में कौन से नियमों का पालन करना है, यह सर्वोच्च पद पर आसीन धर्म गुरु ही बता सकते हैं।
सनातन धर्म में शंकराचार्य से बड़ा कोई पद नही होता। एक नही चारों मान्य पीठों के शंकराचार्य भी शास्त्र सम्मत पूजा विधि की अवहेलना एवं अधूरे निर्मित मंदिर में भगवान के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को अनुचित मान रहे हैं।
सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पक्ष में है कि जब मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा, तब भगवान श्रीराम के दर्शन करने बिना किसी इवेंट के वरिष्ठ नेता मर्यादा और श्रद्धा के साथ अयोध्या जाएंगे और सामूहिक प्रार्थना करेंगे। मैं हिंदू और धार्मिक हूं। यह मेरा नितांत निजी विषय है। अपने धर्म को मानने का तरीका किसी की परेशानी का सबब नहीं बनना चाहिए।

 

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन मध्यप्रदेश भी होगा राममय, 22 जनवरी को हो सकती है सरकारी छुट्टी

भोपाल। अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश भी राममय होगा। सभी मंदिरों में रामधुन, भजन-कीर्तन होंगे। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी जन इस ऐतिहासिक […]