बैटरी चोरी के आरोपी चढ़े अमिलिया पुलिस के हत्थे

सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत फरियादी बद्री शंकर जायसवाल पिता लेखराज जायसवाल (53) ने शिकायती आवेदन दिया था।
आवेदन में बताया गया कि 16 फ़रवरी को रात्रि में हाइवा गाड़ी से दो नग लगी बैटरी एक्साइड कंपनी की कीमत तकरीबन 25 हजार रुपये अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लिया गया है।
अमिलिया पुलिस ने धारा 379 भादंवि के तहत मामला क़ायम कर जाँच में ले लिया गया।
अमिलिया पुलिस द्वारा त्वरित जांच के दौरान 19 फ़रवरी को आरोपी सतीश पटेल पिता रामकरण पटेल निवासी ग्राम अमरा, कमलेश पटेल पिता जगदीश प्रसाद पटेल ग्राम अमरा, सुधाकर पटेल पिता जगतबहादुर पटेल निवासी ग्राम अमरा व अन्य नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से दो नग एक्साइड बैटरी कीमत तकरीबन 25000/- रूपए जब्त किया गया।
अमिलिया थाना प्रभारी आरके वैश्य के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरिक्षक सुनील पाठक, उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र परस्ते एवं आरक्षक आलोक त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

खरमोर के संरक्षण के लिए वन विभाग बनाएगा प्रजनन केंद्र, केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद प्रारम्भ होगा कार्य

भोपाल। प्रदेश में वन विभाग खरमोर के संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है। वही, खरमोर के संरक्षण के लिए वन विभाग प्रजनन केंद्र बनाएगा। मध्य प्रदेश के सैलाना एवं सरदारपुर में खरमोर पाए जाते हैं, लेकिन इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। इस वजह से […]