मालवा ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे, एक गंभीर

रतलाम। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के ब्लास्ट हो गया।
इसमें चार कर्मचारी झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया है। एक की हालत गंभीर है।
बताया गया कि प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में चार कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कर्मचारियों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं।
घायलों को इंदौर ले जाने से पहले परिजन के साथ पुलिस भी रतलाम जिला अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने बताया कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
हादसे में मुकेश (30) पिता रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40) पिता पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50) पिता रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर और सचिन (35) पिता शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलसे हैं।
प्रोडक्शन इंचार्ज प्रहलाद पुरोहित के मुताबिक इंटरमीडिएट मटेरियल को चार्ज के दौरान हादसा हुआ तथा रिएक्टर में आग लग गई। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में घायल कर्मचारियों के परिजन तथा पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। घायल ने झुलसे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

 

Next Post

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने दीक्षा समारोह को लेकर तैयारियां प्रारम्भ, दीक्षा समारोह में 120 स्वर्ण व रजत पदक से विद्यार्थी को किया जायेगा सम्मानित

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने दीक्षा समारोह को लेकर तैयारियां प्रारम्भ हो गयी है। 2022-23 सत्र के मेरिट विद्यार्थियों को स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बार समारोह में चार नए पदक दिए जाएंगे। ये पदक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। स्वर्ण व […]