डिण्डौरी। योगदा सत्संग सोसाइटी के द्वारा गुरू पूर्णिमा का पर्व बरगॉंव, करौंदी व डिंडौरी के अन्य ग्रामों के योगदा भक्तों ने मिलकर हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें मुख्यतः नरेन्द्र साहू, खूबनारायण साहू, तुलसीराम साहू, पीताम्बर साहू, बलभैया साहू, हुतेश साहू, रोशनी साहू, यशोदा साहू , प्रीती साहू, माया साहू, सुशांत साहू आदि शामिल रहे।
सुबह 9 बजे से गुरु परमहंस योगानंद के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित कर प्रार्थना पश्चात गुरु भजन के साथ सभी भक्तों ने एक-एक से गुरुजी के चित्र के समक्ष फल फूल और दक्षिणा समर्पित कर नमस्कार कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजनोपरांत 1 घंटे का सामूहिक ध्यान किया गया। तदोपरांत प्रसाद ग्रहण कर सत्संग का आनंद लिया गया।


