उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम पिपरिया के समीपी जंगल से बड़ी घटना हो गई।
शनिवार सुबह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बालक पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले गया।
जानकारी के मुताबिक विजय कोल पिता अर्जुन (14) अपने दोस्त के साथ शनिवार की सुबह गांव से लगे जंगल की ओर महुआ बीनने गया था, जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, टाइगर रिजर्व प्रबंधन का जमीनी अमला भी घटनास्थल पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद बालक का शव नाले में बरामद किया। वही, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

