जबलपुर।शहर के रांझी स्थित जल शोधन संयंत्र में सुधार के चलते रांझी क्षेत्र के करीब 10 12 वार्डों में पानी की आपूर्ति ढप्प हो गई है, जिससे क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो गया है।
मौके पर नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम को जब प्यास लगती है तब कुआं खोदा जाता है। यह काम ठंड के दिनों में भी हो सकता था, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से लगातार इलाके में पानी नहीं आ रहा है, जिससे जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
वहीं, नगर निगम जल प्रभार अधिकारी पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि उनका यहां रहना जरूरी था, लेकिन वह इतने व्यस्त है की जनता की परेशानियों को नहीं देख रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम जल प्रभार अधिकारी कितनी लापरवाही से शहर में काम कर रहे हैं।
वही, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वॉटर टैंक में साफ सफाई चल रही है जिससे पिछले तीन दिनों से जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी लेकिन आज शाम तक सुधार कर लिया जाएगा और कल से क्षेत्र के लोगों को एक टाइम पानी दिया जाएगा तब तक के लिए टैंक के द्वारा वैकल्प व्यवस्था पानी की की गई है।

