सीधी। सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इलेक्टोरल बांड इस देश का नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है।
इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा सरकार हफ्ता वसूली कर रही थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा।
ईडी, सीबीआई, इन्कम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेज रही है।
कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल आगे कहा कि आगे भाजपा की केंद्र सरकार ने नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व बढ़ता कर्ज का बोझ जनता पर डाल दिया है। जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।
कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यह आम चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, प्रत्येक मतदाता को अपने भविष्य के विषय में सोच कर देश की खुशहाली के लिए आगे आकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को विजय बनाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई कांग्रेस देश की सर्वहारा वर्ग की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास कांग्रेस पार्टी करती है। देश में आज अराजकता का माहौल भाजपा सरकार ने बनाया है,देश से आज नफरत को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना जनहित में जरूरी है।
कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने सीधी नगर के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर आमजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।


