रेल सेवा पर भी मौसम का हुआ असर, गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द और श्रीधाम चल रही 12 घंटे लेट

जबलपुर। जनवरी के आखिरी तक मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। शहरवासी जहां परेशान हैं, वहीं रेलवे और वायुसेवा पर भी मौसम का असर पड़ रहा है। कई ट्रेनें विलंब से तो कुछ थोड़ा लेट चल रही हैं, तो विमानों के लेट आने और जाने का क्रम भी बना हुआ है।
उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक वेस्टर्न जेट स्ट्रीम और उत्तरी अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र-गुजरात पर लगभग तीन किमी की ऊंचाई पर एक प्रति चक्रवात बना है, चक्रवात के असर से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है।
ठंड का असर भले ही कम होने लगा हो लेकिन कोहरा अभी भी जारी है। कई शहरों में अधिक कोहरा होने की वजह से यात्री ट्रेनिंग घंटे लेट चल रही है।
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली अधिकांश ट्रेन 12 से 16 घंटे देरी से चल रही है। इसकी मुख्य वजह कोहरा और पटरियों की मरम्मत का काम है।
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस सोमवार को रद्द कर दी गई है, वहीं संपर्क क्रांति को भी रद्द किया गया है। हालांकि महाकौशल और श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई तो जा रही है लेकिन यह भी घंटों लेट चल रही हैं। जबलपुर से रविवार को शाम 6:00 बजे रवाना होने वाली श्रीधाम को रात 12:00 के बाद रवाना हुई, यह ट्रेन अभी भी हजरत निजामुद्दीन नहीं पहुंची है। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली श्रीधाम 12 घंटे देरी से चल रही है। पटना से पुणे जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है।

 

Next Post

सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

नीमच। शहर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई हैं। शहर के सीआरपीएफ में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्पस में अफरा तफरी मच गई। बता दे कि सीआरपीएफ जवान छुट्टी से सोमवार को ही लौटा था और […]