नशा मुक्त समाज की ओर पुलिस के जन-जागरण अभियान ने बढ़ाया उम्मीदों का उजाला

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन पर जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में नशामुक्ति को लेकर पुलिस विभाग द्वारा एक सशक्त एवं प्रेरणादायक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक नशामुक्त समाज की दिशा में सामूहिक पहल को प्रोत्साहित करना है।
डिंडोरी जिले के शहपुर थाना, समनापुर थाना, मेंहदवानी थाना, गाड़ासरई थाना, बजाग थाना, विक्रमपुर चौकी एवं अमरपुर चौकी क्षेत्रो में नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान के कार्यक्रमो की आयोजन किए गए।
शहपुरा थानांतर्गत शहपुरा बस स्टैंड पर बस और टैक्सी चालकों तथा यात्रियों को नशे से दूर रहने के लिए पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही छात्रों को भी जागरूक किया गया।
समनापुर थाना क्षेत्र के शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय कोकोमटा में छात्र-छात्राओं को “नशा से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
मेंहदवानी में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में थाना परिसर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नशा से दूरी के महत्व और उसके दुष्प्रभावों को लेकर संवाद हुआ।
गाडासरई पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप के पास राहगीरों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।
बजाग थाना में स्कूली छात्रों को नशे के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
वही, विक्रमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबीसा में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
जबकि, अमरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलोनी के माध्यमिक विद्यालय में अमरपुर चौकी पुलिस कर्मियों के द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया गया।
बता दे कि इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़ने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। जन-जागरूकता ही इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

 

Next Post

दादी-पोते की घर में थमी सांस, पिता-बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक ही परिवार के चार लोगों की जहर खाने से मौत

सागर। शुक्रवार दिन रात जिले के खुरई के ग्राम टीहर में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक मनोहर लोधी (45), […]