इंदौर रतलाम डेमू ट्रेन में लगी आग, अपना सामान लेकर यात्री भागे खेतों की तरफ

रतलाम। इंदौर से रतलाम आ रही डेमू पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। इंजन में से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी।
अचानक ट्रेन रुकने और धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वे सामान लेकर खेतों में भागे। घटना रविवार शाम 5.15 बजे प्रीतमनगर और रुनीजा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
ट्रेन के रुकने के बाद लोको पायलट ने नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे आग की लपटें उठते देखी। उसने यात्रियों को नीचे उतरने को कहा।
आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुटे।
आग की सूचना मिलते ही रेलवे का सायरन भी बज उठा। राहत दल टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया। रतलाम नगर निगम से फायर गाड़ी भी भेजी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री एवं रेलवे के रनिंग स्टॉफ सुरक्षित हैं।

 

Next Post

कोदौरा मे बोलेरो वाहन ने मारी बाइक चालक को ठोंकर, एक की मौत, एक गंभीर

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदौरा मे शनिवार की देर रात 10 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है। साथ ही mतीसरे व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है। जानकारी […]