कलेक्ट्रेट गेट में भूसे से भरी खड़ी चार पहिया वाहन मे युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, वाहन में आग लगने से फैली सनसनी, जिपं सीईओ व एडीएम अग्निशामक यंत्र लेकर दौड़े आग बुझाने

भोपाल। मंगलवार दोपहर राजधानी के कलेक्टर ऑफिस के गेट पर खड़ी भूसे से भरी एक चार पहिया वाहन में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चूँकि गाड़ी में भूसा भरा था इससे यह कुछ देर में ही वाहन जलकर खाक हो गया।
बताया गया है कि प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा था। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर गाड़ी में खुद ही आग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन्होंने आत्मदाह की कोशिश भी की।
कलेक्ट्रेट गेट पर धुं-धुं जल रही गाड़ी से हड़कंप मच गया। तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका।
वही, कोहेफिजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। सूमो (एमपी 04 एच- 9336) में ‘जिला महामंत्री महाराणा प्रताप युवा संगठन भोपाल’ लिखी एक प्लेट भी रखी मिली।
सहा. उपनिरीक्षक जागरिया झा ने बताया कि एक युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ा था। तुरंत उसे हटाया और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
गाड़ी में आग लगाने के दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह जनसुनवाई कर रहे थे। वहीं, एडीएम सिद्धार्थ एक मीटिंग में थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे कार्यालय मे रखे अग्निशामक यंत्र को उठाकर आग बुझाने दौड़े। इसी बीच दमकल भी आ गई और आग पर काबू पा लिया गया।
परिजनों का आरोप था कि जनसुनवाई में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, लेकिन बाद में पता चला कि इस मामले में हाईकोर्ट ने स्टे दे रखा है। जिला न्यायालय से फैसला इनके विपक्ष में आया था। इसके बाद वे हाईकोर्ट पहुंचे थे। जहां से स्थगन मिला। हालांकि, जमीन पर अभी कब्जा इन्हीं के पास है।
जिला प्रशासन पर जल्दी कार्यवाही का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया, जबकि स्टे होने से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो सकती है।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक परिवार आत्महत्या के इरादे से आया था। उसी ने आग लगाई थी। एक युवक हल्का झुलस गया। उस पर पानी डाला। कोई गंभीर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक शक्करबाई पति रघुनाथ सिंह, बेटा होतम सिंह, राय सिंह, बेटी चंदाबाई, शीलाबाई निवासी ग्राम बरखेड़ा नाथू कलेक्ट्रेट में शिकायत लेकर पहुंचे थे। पैतृक संपत्ति हड़पने की शिकायत थी।
जिस समय गाड़ी में आग लगाने का मामला हुआ, तब मीटिंग हॉल में जनसुनवाई चल रही थी। इससे हड़कंप मच गया। गेट पर ही लोगों को रोक दिया गया। ताकि, कोई हादसा न हो। पास में ही अफसरों की गाड़ियां भी खड़ी थीं। जिन्हें ड्राइवरों ने तत्काल हटाया।
जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन, एसडीएम विनोद सोनकिया भी मौके पर पहुंचे।
मंगलवार को ही भारतीय किसान संघ कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहा था। इसलिए कोहेफिजा पुलिस पहले से ही वहां पहुंच गई थी। यही कारण है कि परिवार को झुलसने से बचा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगाने के बाद एक युवक बोनट पर खड़े होकर डांस भी करने लगा। जिसे तुरंत उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने परिवार को पकड़ लिया और थाने ले आई।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि होतम सिंह नामक व्यक्ति ने गाड़ी में आग लगाई। उनका एक प्रकरण एसडीएम न्यायालय और एक हाईकोर्ट जबलपुर में चल रहा है। दोपहर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गाड़ी में भूसा भरा था। इससे यह कुछ देर में ही जलकर खाक हो गई।
बताया जाता है कि प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा था। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर गाड़ी में खुद ही आग लगा दी।

 

Next Post

युवक की हत्या कर पुलिया के नीचे शव को छिपाकर पत्‍थरों से दिया ढांक, जाँच मे जुटी पुलिस

रतलाम। जिले के शिवगढ़ थानांतर्गत ग्राम राजापुरा माताजी-केलकच्छ मार्ग पर पुलिया के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव पुलिया के नीचे पाइप में रखकर उसके ऊपर बहुत सारे पत्थर रखकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया। हत्या किसने व क्यों की, यह पता नहीं चल […]