रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस समारोह में जबलपुर पहुचे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट व प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा, मंडला जबलपुर के बीच स्टेडियम भी बनेगा। यह घोषणा रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस समारोह में रानी दुर्गावती के समाधी स्थल पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत वर्ष को गौरवांवित करने वाला है रानी दुर्गावती का व्यक्तित्व। हमारी सरकार की पहली कैबिनेट हमने संस्कारधानी में की थी। ये हमारी रानी के प्रति सम्मान का प्रतीक था। रानी ने 52 युद्ध लड़े, समाज के सामने कई बातें सामने आनी बाक़ी हैं। रानी ने मुग़लों और अंग्रेजों की हर चाल का जवाब दिया।
हमने तय किया है कि रानी का चरित्र हम दुनिया के सामने ले जाएंगे। स्कूली पाठ्यक्रम से लेकर हर ज़रूरी कदम उठाएंगे। हर माह कोई न कोई आयोजन किया जाएगा।
भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाला उनका व्यक्तित्व था ऐसी रानी दुर्गावती को नमन है। भारत की हजारों साल से विशेष पहचान है, 500 साल का इतिहास जब रानी माता दुर्गावती और महाराणा प्रताप भी अभियान चला रहे थे।
रानी दुर्गावती का शौर्य, अदम्य, सुशासन का स्वर्णिम इतिहास है। पाठ्यक्रम से लेकर सेमिनार, आयोजनों के माध्यम से रानी दुर्गावती का चारित्र पूरी दुनिया के सामने ले जाएंगे।
शेर शाह सूरी ने भी यहां आकर घुटने टेके, अकबर की सेना को तीन बार धूल चटाई ये लोगों तक पहुंचाना, सहयोगी के नाम पर अधारताल, सहायिका के नाम पर चेरीताल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती समाज के लिए गौरव हैं। यहां पानी के लिए वीरांगना ने कई सारे जल स्त्रोत बनाए। लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गई थी। यह वही स्थान है, जहां आज उन्हें हम नमन करने आए हैं।
मुख्यमंत्री बोले कि मध्य प्रदेश में इन्ही के नाम पर पहली कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में आयोजित की गई थी। गोंडवाना साम्राज्य में जितने भी जल स्रोत हैं वह रानी दुर्गावती ने ही बनाए थे।
सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मंडला और जबलपुर के बीच एक बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की भारत सरकार से मांग की गई है।
समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण किया। पगड़ी पहन कर मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के साथ सैला नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्ष पहले एक ऐसी वीरांगना ने जन्म लिया जिसने भारत का मान बढ़ाया। रानी दुर्गावती 461 वें बलिदान दिवस पर पूरे प्रदेश में जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, धमेन्द्र सिंह लोधी, कुंवर विजय शाह, विधायक अभिलाष पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Next Post

होमगार्ड जवान की तलवार मारकर हत्या, बेटे और भतीजे को बीच सड़क गोलियों से भूना

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव में होमगार्ड जवान सहित उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी गई। मृतक और तीन आरोपी एक ही परिवार के हैं। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा (50) का उसके ही परिवार के लोगों […]