दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया जब्त

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कमर्जी (उनि) पवन सिंह के नेतृत्व मे कमर्जी पुलिस ने बलात्संग के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कमर्जी थाना प्रभारी (उनि) पवन सिंह ने बताया कि फरियादिया दिनांक 08/06/24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 07.05.2024 को समय करीब 2.00-2.30 बजे पीड़िता अपने घर से कुछ पैसे लेकर मध्यांचल बैंक कमर्जी (पटपरा) मे जमा करने पैदल जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। वह अपनी कार से था और बोला कि आओ मेरी गाड़ी में बैठ जाओ तब पीड़िता बैठने से मना किया तो जबरजस्ती पीड़िता का हाथ पकड़कर कार में बैठा लिया और फिर तुर्रा पहाड़ी के किनारे ले जाकर अपनी कार रोककर पीड़िता के साथ जबरजस्ती बलात्संग किया। पीड़िता द्वारा अपने आप को छुड़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और धमकी दिया कि विरोध करोगी तो यही जान से खत्म कर दूंगा। मारपीट के दौरान पीड़िता के सर मे व बायी आँख के किनारे चोट लगी थी जिससे पीड़िता को खून बहने लगा था उसके बाद पीड़िता उससे हाथ जोड़कर बोलने लगी कि मुझे घर छोड़ दो लेकिन वह नहीं माना, पीड़िता किसी तरह खुद को बचाकर उसकी गाडी से उतरकर भागी और लिफ्ट लेकर तुर्रा के पास एक ढाबा पर पहुंची, वहाँ से अपने पति को फोन लगाया और पूरी बात बताई तब पीड़िता के पति आये और पीड़िता को अस्पताल लेके गए वहाँ पीड़िता कुछ दिन भर्ती थी सिर में चोट लगने के कारण पीड़िता को चक्कर आता था फिर जब पीड़िता ठीक हो गयी तब अपने पति और बहन के साथ आयी। पुलिस ने फरियादिया कि रिपोर्ट पर धारा 376, 323, 506 एवं अन्य धाराओं में मामला कायम कर विवेचना मे लिया।

 

Next Post

सिंगरौली से 13 जून को एयर टैक्सी रीवा, जबलपुर एवं भोपाल के लिए भरेगा उड़ान

सिंगरौली। एयर कनेक्टिविटी को लेकर जिलेवासियों के लिए प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दिया है। सपनों का उड़ान 13 जून को साकार होगा। अभी तक इसे एक चुनावी घोषणा मान रहे थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस चुनावी वायदे को साकार करने जा रही है। गौरतलब […]