पुलिस ने किया तीन महिला नक्सलियों का एनकाउंटर

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल जंगल में हुई है।
हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी भी ऑपरेशन जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
महिला नक्सलियों के शव बरामद पुलिस को पचामा दादर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स यहां भेजी गई। मुठभेड़ में मारी गई तीनों महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 

Next Post

दुकान बंदी को लेकर शिवसेना का विरोध, विवेक पांडे ने जताई आपत्ति

सीधी। रविवार को जबरन दुकानें बंद कराने के प्रयासों का शिवसेना ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि कई व्यापारियों ने शिकायत की है कि दुकान खोलने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाने की धमकी दी जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है। […]