सेप्टिक टैंक में मिले चार शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

सिंगरौली। जिले के बरगांव क्षेत्र में सेप्टिक टैंक से चार शव मिले हैं। इनमें से दो शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। घटना स्थल पर जांच टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

Next Post

पीथमपुर में बवाल के बाद सीएम ने बुलाई बैठक, बोले- कचरा अभी डंप किया, तुरंत जलाने का फैसला नहीं

भोपाल। यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के पीथमपुर में निष्पादन को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि अभी केवल कचरा डंप किया गया है। तुरंत इसे जलाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। देश की विभिन्न संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट ने […]