पीथमपुर में बवाल के बाद सीएम ने बुलाई बैठक, बोले- कचरा अभी डंप किया, तुरंत जलाने का फैसला नहीं

भोपाल। यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के पीथमपुर में निष्पादन को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि अभी केवल कचरा डंप किया गया है। तुरंत इसे जलाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
देश की विभिन्न संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट ने कचरे के निष्पादन के लिए पीथमपुर स्थित फैक्टरी को योग्य स्थान बताया है। विज्ञानियों की निगरानी में ही पूरी प्रक्रिया होगी। सबका जीवन बहुमूल्य है, कोई भी गलत कदम नहीं उठाएं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जनता से आग्रह किया कि गलतफहमी और झूठी बातों से बचें। जनभावनाओं का आदर करते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष समस्त परिस्थितियों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य के अंदर किसी भी प्रकार से किसी नागरिक के जीवन में कोई कष्ट आए, सरकार ऐसा कभी नहीं चाहेगी। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के माध्यम से यूनियन कार्बाइड के कचरे का निस्तारण करने के लिए जो जगह बताई गई है, उसके अनुसार वह योग्य स्थान है।
अभी तुरंत कचरा जलाने का निर्णय भी नहीं किया गया है। उसे केवल डंप किया गया है। योग्य प्रकार से विज्ञानियों और कोर्ट के मार्गदर्शन में ही हम आगे बढ़ रहे हैं। कोई दल अज्ञानता के आधार पर झूठी बात फैलाता है, तो ऐसी बातों से बचने चाहिए। कई कमेटियां बनी हैं। अनुसंधान संस्थानों ने रिपोर्ट दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी रिपोर्ट का परीक्षण भी किया है।

 

Next Post

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के आवास पर मिलीं 45 से अधिक रजिस्ट्रियां, 15 बैंकों में खाते

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस को मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय में 45 से अधिक रजिस्ट्रियां मिली हैं। इनमें कुछ उसके परिजनो के नाम की हैं। वह भी सौरभ के नौकरी में आने के पहले की हैं। बाकी रजिस्ट्री के संबंध में पुलिस संबंधितों […]