युवक ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने ही ट्रेन के आगे लेट कर दे दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया जानलेवा कदम

बुहरानपुर। शहर के रेलवे स्टेशन में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला प्रकाश में है, जिसमें युवक ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने ही ट्रेन के आगे लेट कर जान दे दी।
यह घटना इतनी जल्दबाजी में हुई कि प्लेटफार्म पर खड़े रिश्तेदार चाह कर भी युवक को नहीं बचा सके। ट्रेन का पहिया गर्दन से गुजर जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अकोला निवासी पवन पिता सुभाष भूरिया के रूप में की गई है।
पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर पवन भूरिया अपनी पत्नी, बच्चे व रिश्तेदारों के साथ अकोला जाने के लिए बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पवन भूरिया का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और यह विवाद रेलवे स्टेशन में भी जारी था। जिसके चलते गुस्से में युवक आत्महत्या के लिए डाउन ट्रैक पर चला गया था। लेकिन साथ खड़े रिश्तेदार किसी तरह उसे मना कर वापस प्लेटफार्म क्रमांक एक पर ले आए थे।
इसके बाद पवन और उसकी पत्नी के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पवन दोबारा प्लेटफार्म से नीचे उतर कर ट्रैक पर चला गया और पटरियों पर लेट गया। दुर्भाग्यवश इसी दौरान नॉन स्टॉप राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई और युवक के टुकड़े करते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच गई थी और बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए।

 

Next Post

फेन अभ्यारण साजा में अनुभूति कैंप का किया गया आयोजन

मंडला। जिले के मोतीनाला वन परिक्षेत्र बफर कान्हा टाईगर मंडला द्वारा फेन अभ्यारण साजा में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। अनुभूति कैंप में हायर सेंकडरी स्कूल मोतीनाला एवं नेवसा हाई स्कूल के छात्र छात्राओं सहित स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे। प्रकृति की गोद में 126 स्कूली बच्चों को वन […]