मंडला। जिले के मोतीनाला वन परिक्षेत्र बफर कान्हा टाईगर मंडला द्वारा फेन अभ्यारण साजा में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया।
अनुभूति कैंप में हायर सेंकडरी स्कूल मोतीनाला एवं नेवसा हाई स्कूल के छात्र छात्राओं सहित स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।
प्रकृति की गोद में 126 स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों को पास से देखने का मौका मिला।
अनुभूति कैंप में कान्हा नेशनल पार्क के अधिकारियो ने वन एवं वन्य प्राणियों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।

