इंदौर के ट्रक हादसे में घायल किशोरी को हाथ में संक्रमण होने पर एयर एम्बुलेंस से भेजा गया मुंबई

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। शहर के एयरपोर्ट रोड मे सोमवार को हुए ट्रक हादसे में घायल किशोरी संस्कृति वर्मा को प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस से मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। उसके हाथ में हादसे के कारण गंभीर चोट आई है। दो दिन तक वह आईसीयू में भर्ती थी। चार्टड विमान में संस्कृति के साथ चिकित्सकों की टीम भी मुंबई के लिए रवाना हुई है।
गौरतलब है कि इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में तीन लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल है। घायलों में किशोरी संस्कृति भी शामिल थी। उसके हाथ की हड्डी में कई फ्रेक्चर हुए है।
हादसे के बाद संस्कृति को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे देखने सीएम मोहन यादव भी पहुंचे थे।
डॉक्टरों का कहना है कि संस्कृति के हाथ में संक्रमण भी हो गया है। इसकी जानकारी जब भोपाल तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने संस्कृति को मुंबई भेजने के लिए कहा।
बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए उसे मुंबई के अस्पताल में भेजा गया है। दोपहर में एम्बुलेंस से संस्कृति को एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां पहले से चार्टर विमान तैयार था। संस्कृति को उससे मुंबई रवाना किया गया है। संस्कृति के साथ उसके परिजन भी मुंबई रवाना हुए है। उसके इलाज का खर्च भी सरकार उठा रही है।

 

Next Post

जवाहर मार्ग पर 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत

इंदौर। महानगर में सोमवार रात जवाहर मार्ग स्थित दौलतगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। झंडा चौक के पास स्थित तीन मंजिला (जी प्लस-2) इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में करीब छह परिवार मौजूद थे। इमारत गिरते ही इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। […]