तेज रफ्तार लोडिंग वाहन चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौके पर पति-पत्नी की मौत

उज्जैन। जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र में मटर फली के कच्चे माल को जल्द पहुंचाने की जल्दबाजी में मालवाहक वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना खाचरौद-बड़नगर रोड स्थित मडावदी फंटे की है।
खाचरौद थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि मटर फली मंडी से महाराष्ट्र का चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 15 जीवी 0062 के चालक ने मडावदी फंटे पर कमठाना से बाइक पर आ रहे बरखेड़ा-जावरा निवासी स्वरूप को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे स्वरूप और पीछे बैठी उनकी पत्नी नर्मदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडिंग वाहन भी पलटी खा गया और सड़क पर मटर फली के कट्टे बिखर गए। वाहन के पलटी खाने के बाद ड्राइवर एवं क्लीनर मौका देखकर भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस फरार वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जाँच में जुट गई हैं।

 

Next Post

डबल इंजन सरकार की बेहतर नीतियों का असर है, जिसके कारण गरीबों का जीवन स्तर हो रहा बेहतर - डॉ. मोहन यादव

भोपाल। भारत में पिछले नौ वर्षो में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। इसमें मध्य प्रदेश में 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक की रिपोर्ट जारी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि […]