डिंडोरी। तंबाकू एक ऐसा धीमा जहर हैं, जिसके मुख कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं।
गौरतलब है कि मुख कैंसर की बीमारी से प्रति वर्ष लाखो लोगो की असमय मौत होती हैं।
सरकार द्वारा भी तंबाकू निषेध पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता हैं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है” की थीम पर जिला चिकित्सालय से जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस मरावी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
रैली जिला चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर गांधी चौक जयस्तंभ डिंडोरी में समाप्त हुई।
जिसके बाद जिला चिकित्सालय प्रांगण में तंबाकू निषेध विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू निषेध के लिए शपथ दिलवाया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान कोटपा एक्ट के बारे में विस्तार से सभी बताया गया व प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर मार्को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे, डॉ. रोहित साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा, डॉ.दीक्षा, डॉ. नेहा, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती, अस्पताल प्रबंधक योगेन्द्र उईके, राजकुमार साहू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


