फौड़े से बेटे ने की मां की हत्या, हत्या के बाद शव के पास 6 घंटे बैठा रहा कलयुगी पुत्र

भिंड। जिले के लहार थाना क्षेत्र के जमुहा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपनी मां की ही फावड़े से मारकर हत्या कर दी। वह करीब 6 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने खुद ही परिजन को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक महिला की बेटी ने कहा कि भाई ने उसकी पत्नी के कारण मां को मार डाला।
लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक सावित्री (60) पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे और उसके इकलौते बेटे रामबाबू दौहरे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
दरअसल, सात वर्ष पहले रामबाबू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी। रामबाबू इस बात के लिए अपनी मां को जिम्मेदार ठहराता था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
रात भर मां-बेटे के बीच तीखी बहस बीती रात भी मां-बेटे के बीच तीखी बहस हुई, जो तड़के 3-4 बजे तक जारी रही। इसी दौरान गुस्से में आकर रामबाबू ने अपनी मां पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की बेटी और दामाद का आरोप है कि रामबाबू ने अपनी पत्नी के कारण मां की हत्या की। वह अब भी अपनी पत्नी को पैसे भेजता था, जबकि उसकी पत्नी दूसरी शादी कर चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसी को लेकर मां विरोध करती थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।
आरोपी बोला कि मां गालियां देती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मां उसे गालियां देती थी, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Next Post

पीएम श्री नवोदय विद्यालय डिंडौरी में दो दिवसीय टेलीस्कोप परिचालन कार्यशाला का भव्य समापन

डिंडौरी। जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएम श्री गतिविधियों के अंतर्गत विद्यालय में टेलीस्कोप निर्माण, कार्यप्रणाली, रखरखाव एवं रात्रि आकाश अवलोकन की कार्यशाला का 23 एवं 24 फरवरी को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया गया। जिनमें […]