भक्तो को मिली महाकाल महाकाल मंदिर में कैशलेस दान की सुविधा, दान काउंटर व मंदिर परिसर मे लगाए गए बारकोड

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। देश- विदेश से आने वाले भक्त विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कैशलेस दान कर रहे हैं। मंदिर समिति ने विभिन्न दान काउंटर तथा मंदिर परिसर में बारकोड लगाए हैं। इनके माध्यम से भक्त बिना किसी परेशानी के दान कर रहे हैं।
वही, मंदिर समिति जल्द ही लड्डू प्रसाद काउंटर पर भी कैशलेस सुविधा प्रदान करने वाली है।
बता दे कि महाकाल दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर समिति पूरी तरह कैशलेस सुविधा प्रदान करना चाहती है।
भक्तों को भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग तथा शीघ्र दर्शन टिकट में पहले से ही ई-वालेट की सुविधा दी जा रही है। लड्डू प्रसाद काउंटर, महाकालेश्वर व हरसिद्धि धर्मशाला, अन्न क्षेत्र तथा दान काउंटरों पर कैशलेस सुविधा प्रदान करने की शुरुआत हो गई है।
मंदिर के दान काउंटर व परिसर में बारकोड लगाए गए हैं। देशभर से आने वाले दर्शनार्थी मंदिर के किसी भी कोने से बारकोड स्कैन कर दान कर सकते हैं।
महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद काउंटरों पर नगद व कैशलेस दोनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वजह कई बार नेटवर्क समस्या के चलते ई-पैमेंट में परेशानी आती है। कई बार तकनीकी खामी होने से इसमें समय अधिक लगता है। ऐसे में दर्शनार्थियों की सुविधा व व्यवस्था की दृष्टी से नगद भुगतान की सुविधा भी अनिवार्य है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश में सरकार के दो साल पर कांग्रेस का आरोप, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बोले कि शहर बदहाल, सिस्टम फेल, जनता बेहाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने नगरीय विकास व स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय […]