10 दिसंबर से प्रारम्भ होगी इंदौर-कोलकाता की सुबह की उड़ान, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कर दी टिकट बुकिंग, इंदौर-कोलकता के बीच अब होंगी तीन उड़ानें

इंदौर। 10 दिसंबर से इंदौर से कोलकाता के बीच सुबह की उड़ान प्रारम्भ होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस ने सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। नियमित शुरू होने से यात्रियों को सुबह की उड़ान का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
बता दे कि अब तक इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रात में सवा 8 बजे कोलकाता की उड़ान शुरू की जा रही थी। सुबह की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ान की सुविधा भी मिल सकेगी।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान कंपनियों द्वारा नई उड़ानों की घोषणा की गई है कि 10 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा कोलकाता की उड़ान शुरू की जा रही है। यह सुबह 6.55 बजे कोलकाता से रवाना होकर 9.20 को इंदौर पहुंचेगी और वापसी में इंदौर से सुबह 10 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।
वर्तमान में इंडिगो कंपनी द्वारा रात में एक उड़ान का संचालन इंदौर-कोलकाता के बीच किया जा रहा है। यह कोलकाता से शाम 5.30 बजे रवाना होकर रात 7.55 बजे इंदौर पहुंचती है। वापसी में फ्लाइट इंदौर से रात 8.25 बजे कोलकाता के लिए रवाना होती है।
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सुबह की उड़ान शुरू होने से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, यात्रियों को कोलकाता जाने के लिए रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 

Next Post

देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर शुभ मोटर्स में मारुति सुजुकी की नई 'डैजलिंग डिज़ायर' लॉन्च

जबलपुर। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर मदन महल स्थित शहर के प्रतिष्ठित शुभ मोटर्स शोरूम में मारुति सुजुकी ने अपनी नई ‘डैजलिंग डिज़ायर’ कार लॉन्च की। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर राजेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। शुभ मोटर्स के सीईओ स्पर्श केमतानी […]