थार गाड़ी से पुलिस ने जब्त की 396 लीटर अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

नरसिंहपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत जिले की करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक थार गाड़ी से 44 पेटी अवैध देशी मदिरा मसाला जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 396 लीटर (2200 पाव) आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करेली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गाडरवारा की ओर से एक थार गाड़ी क्रमांक एमपी-04-सीपी-9399 अवैध शराब लेकर नरसिंहपुर की तरफ आ रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्रीम लैंड सिटी के सामने मेंन रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद थार वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी को ड्रीम लैंड सिटी के अंदर भगा दिया।
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 200 मीटर पीछा कर घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के कार्टूनों में भरी 44 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुरेंद्र लोधी निवासी केरपानी (हाल रेवानगर कॉलोनी, नरसिंहपुर) और साथ में बैठे युवक ने अपना नाम सलीम खान निवासी मुशरान वार्ड, नरसिंहपुर बताया।
करेली पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी (निरी) रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, राम रतन सोनी, सहा. उपनिरिक्षक संत लाल मरकाम सहित आरक्षक सचिन पटेल, कपिल राजपूत, अमित यादव एवं ब्रजेश दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

कार पर चढ़ी पिकअप, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाले वाहन में जा घुसा, 7 वाहन टकराए

इंदौर। जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) के मानपुर भेरूघाट में शनिवार सुबह 7 वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए। हादसे के बाद मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट सेक्शन में जहां हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर […]