20 नवंबर को आईटीआई नंदानगर में लगेगा रोजगार मेला, 80 से अधिक कंपनियों में मिलेगी नौकरियां, सेल्स, टेलीकॉलर, मशीन ऑपरेटर जैसे पदों पर होंगी भर्ती

इंदौर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) एवं जिला उद्योग केंद्र मिलकर शहर में बड़े रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है, जिसमे बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्तियां दिलाई जाएगी।
आईटीआई नंदानगर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेले का आयोजन किया जायेगा।
चयनित उम्मीदवारों को सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक हाई स्कूल से लेकर स्नातकोत्तर उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में 80 से ज्यादा प्रतिष्ठित कम्पनियां हिस्सा लेंगी। ये विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। करीब 400 से ज्यादा पद रखे गए हैं।
बताया गया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, मशीन ऑपरेटर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हैल्पर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, ऑफिस बॉय आदि पदों पर भर्ती होगी।
रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित किया जायेगा।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष तक रखी है। शैक्षणिक योग्यता में 10वीं-12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। वहीं, तकनीकी योग्यता में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी को भी प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक शैक्षणिक योग्यतानुसार प्रमाण पत्रों, बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र तथा आईडी व आधार कार्ड प्रस्तुत करने होंगे।

 

Next Post

डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ की रेलिंग तोड़ते हुए विद्युत खम्बे से टकराई कार, होंडा पेट्रोल पंप कटंगा क्रासिंग के पास की घटना

जबलपुर। शहर के कटंगा क्रासिंग के पास स्थित होंडा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर फुटपाथ पर बनी रेलिंग को तोड़ते हुए विद्युत खम्बे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग पौने दो बजे के आसपास बताई जा रही है। […]