जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मतगणना के संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी।
कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतगणना के लिए 4 जून को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के दो भवनो के कक्ष सुबह 6:00 बजे से खोल दिए जाएगे और 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी।
पहले राउंड 8:30 बजे से शुरू होगा जो 9:30 और 10:00 बजे तक चलेगा।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आगे बताया कि हालांकि, पहले राउंड में समय लगता है, उसके बाद अगला राउंड जल्दी-जल्दी हो जाते हैं।
मतगणना को लेकर जितनी तैयारी होनी थी, सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। तीन ऑब्जेक्ट नॉमिनेट हो चुके हैं जो एक तारीख को दिल्ली से जबलपुर आ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मीटिंग ली जा चुकी है। सभी कैंडिडेट से बात की जा चुकी है। मीडिया को बैठने की व्यवस्था बना दी गई है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।


