जिला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में छा गए सीएम राइज मॉडल स्कूल डिंडोरी के प्रतिभागी

डिंडोरी। जिला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखण्ड से उच्च स्थान प्राप्त विद्यार्थियों द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2024 को जिला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी (धनुवासागर) के छात्रों ने मारी बाजी।
प्रतियोगिता में सामाजिक विज्ञान पर आधारित पुरा पाषाण युग से आधुनिक युग तक मानव का विकास पर कक्षा 7वीं के छात्र राजशेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कु. योगिता दुबे ने मानव शरीर संरचना में तृतीय स्थान कक्षा 11वीं के वरुण कुशराम ने दूषित पानी के उपचार तथा गणित में पूजा परस्ते गणितीय पाई के मान पर आधारित मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए इनका चयन अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Next Post

शिवसेना ने तहसील व थाने की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरा, सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चितरंगी विधानसभा के कुछ ग्राम पंचायत जो देवसर विधानसभा के मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमे ग्राम खमरिया, झोखो, करथुआ, पराई ग्राम है। इन सभी ग्राम पंचायतो के ग्रामीण काफी पीड़ित है। पीड़ित […]