सोना हुआ 86 हजार के पार

इंदौर। भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बरकरार रहने के साथ ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 पाइंट की कटौती कर दी है। इससे ईएमआइ कम होगी। टैक्स कट के बाद अब पांच साल बाद होगी ब्याज दर में कटौती। इसके चलते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को शाम तक अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना 8 डालर और उछलकर 2866 डालर प्रति औंस और चांदी 26 सेंट बढ़कर 32.29 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में सोने ने अपना एक और नया मुकाम हासिल कर लिया।
शुक्रवार को सोना केडबरी नकद में 500 रुपये उछलकर 86000, आरटीजीएस में 86900 रुपये प्रति दस ग्राम नए रिकार्ड दामों पर पहुंच गया।
वहीं चांदी चौरसा नकद में 400 रुपये बढ़कर 95200 रुपये प्रति कलो पर पहुंच गई। ऊंचे दामों की वजह से बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी सुस्त है।
फरवरी के सात दिन में इंदौर में सोना केडबरी करीब 2100 और चांदी में करीब 1900 रुपये की तेजी दर्ज की गई। 31 जनवरी को इंदौर में सोना 83900 और चांदी 93300 रुपये थी।
डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों, गाजा पर संभावित अमेरिकी नियंत्रण और ईरान परमाणु समझौते में नए सिरे से दिलचस्पी के बाद भू-राजनीतिक चिंताओं को बढ़ाने के बाद सोने की सुरक्षित निवेश अपील को बढ़ावा मिला।
इसके अलावा, अमेरिका-चीन व्यापार संघर्ष के कारण वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंताओं ने सोने की कीमतों को और बढ़ावा दिया। हालांकि, रिकार्ड-उच्च कीमतों ने भारत में भौतिक मांग को कम कर दिया।
इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 86000 सोना (आरटीजीएस) 86900 सोना (91.60) 79400 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 85500 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 95200 चांदी आरटीजीएस 96500 चांदी टंच 95300 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1065 रु. प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी चौरसा नकद 94800 रुपये पर बंद हुई थी।

 

Next Post

इंदौर में सात वर्षीय बच्‍ची के दुष्‍कर्मी को तिहरा मृत्युदंड, जज ने कहा बच्‍ची को मृत्‍यु तुल्‍य कष्‍ट मिला, दोषी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाए

इंदौर। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। फरवरी 2024 में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को तिहरे मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि, माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो […]